कुशीनगर :: डीसीएम से शराब की भारी खेप बरामद ,पुलिस कार्रवाई में जुटी

सुनील कुमार तिवारी, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर महोदय विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया महोदय के नेतृत्व में अवैध शराब विक्रय/निष्कर्षण/परिवहन हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कसया पुलिस टीम द्वारा NH 28 पर बबलू ढाबा के पास से एक अदद DCM नं0 HR-65-2782 में लदी 142 पेटी मे 5782 शीशी अवैध शराब कुल 1278 ली0 (हरियाणा निर्मित) को बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 708/19 धारा 60/60(1)/63 आबकारी अधिनियम बनाम अज्ञात अभियुक्तो के खिलाफ पंजीकृत किया गया।
बरामदगी का विवरण :::.... 1. 22पेटी में 264 शीशी 750 Ml ब्लू बलेजर 2. 90पेटी में 264 शीशी 180 Ml ब्लू ब्लेजर 3. 10पेटी में 240 शीशी 375 Ml इम्पिरियल ब्लू  4. 20 पेटी में 690 शीशी 180 Ml इम्पिरियल ब्लू , 5. कुल 142 पेटी में 5784 शीशी अवैध हरियाणा निर्मित शराब (कुल 1278 लीटर) (अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रूपया) 6. एक अदद DCMनं0 HR HR 65 – 2782 (अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रूपया)। बरामदगी करने वाली टीम :::.... 1.उ0नि0 रामचन्दर सिंह यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर 2.का0 विशाल यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर 3.का0 पंकज प्रजापति थाना कसया जनपद कुशीनगर 4.का0 दिनेश कुमार बिन्द थाना कसया जनपद कुशीनगर 5.का0 शिवबदन यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर 6.का0 मनोज कुमारथाना कसया का सराहनीय योगदान रहा।