कुशीनगर :: पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने को लेकर महकमे में किया फेरबदल

मनोज पांडेय, कुशीनगर केसरी, कुशीनगर। देर रात महकमे में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र ने परिवर्तन किया है। एसपी नया परिवर्तन  कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने को लेकर के किया है।


इस क्रम में निरीक्षक जय प्रकाश पाठक वाचक पुलिस अधीक्षक से थाना प्रभारी हनुमानगंज, निरीक्षक राहुल कुमार सिह, क्राइम ब्रांच से थाना प्रभारी अहिरौली बाजार, निरीक्षक मृत्युजंय सिंह अहिरौली बाजार से वाचक पुलिस अधीक्षक, उप निरीक्षक महेंद्र चतुर्वेदी थाना खड्डा से थानाध्यक्ष कुबेरस्थान, उप निरीक्षक अरविंद कुमार कुबेरस्थान से थानाध्यक्ष बरवापट्टी बनाये गए।