कुशीनगर :: दो तस्कर बध के लिये दो पिकअप से ले जा रहें 12राशि गौवंशीय पशुओं सहित तंमचा कारतूस के साथ गिरफ्तार

सुनील कुमार तिवारी, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान तमकुहीराज ओवरब्रिज के पास से दो पिकप वाहनो पर 12 राशि गोवंशीय पशु को क्रूरता पूर्वक बाध कर ले जाते समय दो अभियुक्त 1.मैनल पुत्र साकिल 2.मोहर अली पुत्र अंजीर अली निवासीगण निसुखा थाना बरपेटा रोड जिला बरपेटा (असम) को अवैध असलहा एवं कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना तरयासुजान पर क्रमशः 1. मु0अ0सं0 001/2020, 2. मु0अ0सं0 002/202 धारा 11 पशु क्रूरता नि0अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त :::....1-मैनल पुत्र साकिल साकिन निसुखा थाना बरपेटा रोड जिला बरपेटा असम 2-मोहर अली पुत्र अंजीर अली साकिन निसुखा थाना बरपेटा रोड जिला बरपेटा असम। बरामदगी का विवरण ::::....1.पिकप वाहन संख्या नं0 AS 15 C 9732 से 05 राशि गोवंशीय पशु गाय 2.पिकप वाहन संख्या नं0 AS 01G C 3158 से 05 राशि गाय व 02 राशि बछड़ा 3-एक अदद तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर अभि0 मैनल से 4-एक अदद तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर अभि0 मोहर अली से। गिरफ्तार करने वाली टीम :::... 1-प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 2-उ0नि0 रामेश्वर यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 3-का0 रियाज अहमद थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 4-का0 सोहित कुमार थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर।