कुशीनगर :: पुलिस के हत्थे चढ़ा दस लाख रूपयें की अफीम के साथ एक तस्कर

सुनील कुमार तिवारी, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री/ परिवहन करने वाले कारोबारियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 14.01.2020 को थाना कसया पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम के* द्वारा NH 28 ओवरब्रिज कसया के पास से एक नफर अभियुक्त राजन पासी पुत्र राममूरत सा0 बोदरवार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिट्ठू बैग में 1 Kg 50 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये है।


बरामदगी /गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0015/2020 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त :::... 1. राजन पासी पुत्र राममूरत सा0 बोदरवार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर। बरामदगी का विवरण ::::.... 1- एक अदद पिट्ठू बैग में 1 Kg 50 ग्राम अफीम (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये)। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ::::... 1. मु0अ0सं0 0002/2000 धारा 302 IPC थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर 2. मु0अ0सं0 049/2001 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर 3. मु0अ0सं0 246/01 धारा 8/20 NDPS Act थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर 4. मु0अ0सं0 63/05 धारा 60 आ0धि0 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर 5. मु0अ0सं0 148/05 धारा 307 IPC थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर 6. मु0अ0सं0 NIL / 06 धारा 41/411 IPC थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर 7. मु0अ0सं0 0062/12 धारा 110 G थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर 8. मु0अ0सं0 572/07 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम :::.... 1.ज्ञानेंद्र कुमार राय प्रभारी निरीक्षक थाना कसया जनपद कुशीनगर 2.व0उ0नि0  राजेश कुमार मौर्य थाना कसया जनपद कुशीनगर 3. उ0नि0  रामचन्दर सिंह यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर 4. का0 दिनेश प्रजापति थाना कसया जनपद कुशीनगर 5. का0 मो0 आफताब थाना कसया जनपद कुशीनगर 6. का0 रणधीर सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर 7. का0 अशोक सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर 8. का0 रणविजय यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर।