नरकटियागंज :: अच्छे कार्यों के लिए चनपटिया तथा कुमारबाग थाना अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

नरकटियागंज :: चनपटिया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा और कुमारबाग थाना अध्यक्ष राजीव कुमार रजक को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण नियोजन कल्याण संघ के पदाधिकारियों के द्वारा आज चनपटिया थाना में सम्मानित किया गया। कुशल नेतृत्व जनता के साथ अच्छा संबंध और अनेकों लूट तथा हत्या के केस को समय से पूर्व समाधान करना इन दोनों थाना अध्यक्षों की अब मानो आदत बन गई है। इसी के कारण बिहार पुलिस विभाग के द्वारा भी कुछ दिन पहले इन दोनों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संघ के पदाधिकारी मनीष कश्यप प्रदेश संयुक्त सचिव, मुमताज अहमद संगठन सचिव, अजय कुमार यादव प्रदेश सचिव, इस मौके पर मौजूद रहे।
मनीष कश्यप ने बताया कि हमारी एक कोशिश है कि बिहार पुलिस के बारे में जनता के अंदर गलत भ्रम है के पुलिस प्रशासन अच्छा काम नहीं कर रहा है उसी भ्रम को दूर करना है और जनता तथा पुलिस प्रशासन के बीच में अच्छा संबंध स्थापित कर समाज में हो रहे अपराधों को कम करना है। इसके लिए हम लगातार पुलिस और जनता के बीच में कार्य करते रहेंगे। मनीष कुमार शर्मा और राजीव कुमार रजक ने बताया की हमारे लिए सम्मान की बात है के राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संघ के द्वारा आज हमें सम्मानित किया गया।


Popular posts
बेतिया(प.चं.) :: पुलिस सप्ताह के अंतर्गत पुलिस इलेवन एवं पत्रकार इलेवन के बीच क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन
Image
कुशीनगर :: भूमि के झगड़े को लेकर एक अधेड़ को पीटकर उतारा मौत के घाट, केस दर्ज, चार हिरासत में
बेतिया(प.चं.) :: बिजली बिल अब घर बैठे मोबाइल वैन के माध्यम से होगा जमा : सहायक विद्युत अभियंता
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: भारतीय आजाद मंच के द्वारा नप सभापति को सम्मान पत्र से किया गया सम्मानित
Image
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: मियांपुर दुबौलिया के पूर्व मुखिया के द्वारा खाद्य सामग्री, मास्क, सैनिटाइजर का किया गया वितरण
Image