बगहा(प.चं.) :: रामनगर अंचल अन्तर्गत सुदूरवर्ती दोन क्षेत्र के गोबरहिया थाने में रामनगर अंचल प्रशासन द्वारा जनता दरबार का किया गया आयोजन

विजय कुमार शर्मा, बगहा(प.चं.), बिहार। रामनगर अंचल अन्तर्गत सुदूरवर्ती दोन क्षेत्र के गोबरहिया थाने में रामनगर अंचल प्रशासन द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रामनगर अंचलाधिकारी विनोद मिश्रा ने किया। जनता दरबार मे आम जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


सीओ रामनगर विनोद कुमार ने बताया कि रामनगर अंचल अन्तर्गत गोबरहिया सुदूरवर्ती दोन इलाके का थाना हैं जो पिछड़ा इलाका हैं। यहां अंचल प्रशासन की तरफ से महीने के अंतिम शनिवार को जनता दरबार लगाया जाता हैं। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित शनिवार को थानाध्यक्ष के साथ सयुक्त रूप से बैठक की जाती है। इस बैठक के दौरान सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के बावजूद जनता दरबार में महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं काफी अच्छा लगता हैं। उन्होंने बताया कि जनता दरबार के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा भूमि विवाद का निष्पादन किया जा सकें साथ इसके माध्यम लोगो को जागरूक किया जाता है। यदि किसी प्रकार का जमीन खरीद बिक्री करते है तो खरीद बिक्री के पहले उसका सत्यापन जरूर करें और यदि विवादित जमीन है तो उसका खरीद बिक्री नही करें। जनता दरबार से यदि जनता जागरूक हो जाएगी तो हमलोगों को लगता है कि भूमि विवाद पर बहुत अच्छे तरीके से हमलोग उस पर कामयाबी पा सकते हैं और भूमि विवाद कम हो जाएगा। भूमि को लेकर लोगों में मारपीट कम हो जाएगा और समस्या समाधान हो जाएगा। लोग शांतिपूर्ण ढ़ंग से रहने लगेंगे।