कुशीनगर :: हत्या में शामिल तीन बदमाश पिस्टल के साथ गिरफ्तार, भेजे गये जेल

सुनील कुमार तिवारी/शम्भू मिश्र
कुशीनगर।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर गौरव वंशवाल के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर रामदास प्रसाद के नेतृत्व मे दिनांक 07.09.19 की रात 9.30 बजे थाना क्षेत्र हाटा अन्तर्गत ग्राम देवराजपुर निवासी व्यवसायी अजय मद्धेशिया पुत्र हरिदाश की अज्ञात बदमाशों द्वारा देवराज पिपरा मोड़ स्थित दुकान पर गोली मारकर की गयी हत्या की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 379/19 धारा 394/302/120बी भादवि से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण को आज दिनांक 04.10.19 को प्र0निरी0 थाना हाटा कमलेश सिंह मय हमराह पुलिस टीम, स्वाट टीम व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्तगण के किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने हेतु कप्तानगंज से हाटा की तरफ दो मोटरसाइकिल से आने व उनके पास अवैध असलहा मौजूद होने सम्बन्धी मुखबीरी सूचना प्राप्त होने पर, उपरोक्त पुलिस टीम द्वारा बकराबाद दुर्गा मंदिर के पास कप्तानगंज की तरफ से आने वाले मार्ग की घेराबन्दी की गयी। कप्तानगंज की तरफ से आते हुए दो बाइक पर सवार अभियुक्तो द्वारा अचनाक पुलिस टीम को देखकर पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा अपने को बचाते हुये उक्त मोटरसाकिल सवार 3 अभियुक्तो को हिकमतअमली से समय 4.30 बजे भोर में पकड़ लिया गया जिनके पास से 2 अदद पिस्टल 32 बोर अबैध व 3 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर व एक अदद खोखा कारतूस तथा एक अदद पिस्टल 9 MM अबैध व एक अदद जिन्दा कारतूस 9 MM व दो अदद मोटरसाइकिल व 800 रुपया नकद बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना हाटा पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. मनीष कुमार यादव उर्फ पिंगल पुत्र स्व0 योगेन्द्र यादव सा0 बभनौली थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर उम्र करीब 26 वर्ष 
2. बलराम गुप्ता उर्फ बल्ली पुत्र स्व0 ईश्वर गुप्ता सा0 साहबगंज थाना रामकोला जनपद कुशीनगर उम्र करीब 21 वर्ष 
3. कमलेश साहनी पुत्र स्व0 नथूनी साहनी सा0 बभनौली थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर उम्र करीब 38 वर्ष 
*गिरफ्तार अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास* 
1.मनीष कुमार यादव उर्फ पिंगल पता उपरोक्त। मु0अ0सं0- 379/19 धारा- 394/302/120बी, मु0अ0सं0 406/19 धारा 307/41/411 भादवि, मु0अ0सं0 407/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 252/19 धारा 307/504 भादवि थाना रामकोला।
2.बलराम गुप्ता उर्फ बल्ली पता उपरोक्त मु0अ0सं0- 379/19 धारा- 394/302/120बी, मु0अ0सं0 406/19 धारा 307/41/411 भादवि, मु0अ0सं0 408/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
3. कमलेश साहनी पुत्र स्व0 नथूनी साहनी पता उपरोक्त मु0अ0सं0- 379/19 धारा- 394/302/120बी, मु0अ0सं0 406/19 धारा 307/41/411 भादवि,मु0अ0सं0 409/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट


*वरामदगी का विवरण -* 
1. अभियुक्त मनीष कुमार यादव उर्फ पिंगल के पास से 1 अदद पिस्टल 32 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस (आला कत्ल)
2. अभियुक्त बलराम गुप्ता उर्फ बल्ली के पास से 1 अदद पिस्टल 32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 
3. अभियुक्त कमलेश साहनी के पास से 1 अदद पिस्टल 9 MM व एक अदद जिन्दा कारतूस 
4. दो अदद मोटरसाइकिल व 800 रुपया जामातलाशी ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण*
1- प्र0नि0 कमलेश सिंह थाना हाटा जनपद कुशीनगर। 
2- प्र0नि0 आनन्द गुप्ता स्वाट प्रभारी जनपद कुशीनगर।
3- उ0नि0 उमेश कुमार स्वाट टीम जनपद कुशीनगर।
4- उ0नि0 रामलक्ष्मण सिंह थाना हाटा जनपद कुशीनगर। 
5- उ0नि0 अनिल कुमार थाना हाटा जनपद कुशीनगर। 
6- उ0नि0 रवीन्द्र यादव थाना हाटा जनपद कुशीनगर।
7- हे0का0 कुश कुमार थाना हाटा जनपद कुशीनगर। 
8- का0 अशोक कुमार सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर। 
9- का0 रणजीत यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर।
10- का0 हद्यानन्द सिंह थाना हाटा जनपद कुशीनगर। 
11- क0 सूर्यप्रताप सिंह थाना हाटा जनपद कुशीनगर। 
12- का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर।
13- का0 शेरबहादुर थाना हाटा जनपद कुशीनगर। 
14- का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर। 
15- का0 सोहित थाना हाटा जनपद कुशीनगर। 
16- का0 अंकित सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर।
17- का0 चन्दशेखर थाना हाटा जनपद कुशीनगर। 
18- कं0आ0 सुशील सिंह सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर।
19- क0चा0 धर्मेन्द्र कुमार थाना हाटा जनपद कुशीनगर। 
20- का 0 चन्द्रभान वर्मा सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर। 
21- का0 आतिश सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त बदमाशों की गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को रुपये 10000/- के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।