बेतिया(प.चं.) :: बाल दिवस के रुप में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंति कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई

शहाबुद्दीन अहमद, कुशीनगर केसरी, बेतिया पश्चिम चंपारण, बिहार। केदार आश्रम तिलक मैदान, बेतिया के परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती समारोह उनके तैलीय चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। इस जयंती समारोह के अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने की। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से भारत के इस महान सपूत के व्यक्तित्व एवं कृतियों सहित उनके सिद्धांत और आदर्शों पर चलने हेतु प्रकाश डाला एवं अपील भी की। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से उदय चंद्र झा भी इनके जीवनशैली पर चलने एवं इनके कहे हुए मार्गदर्शन पर भी सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर कहा आज हम जो इस स्वतंत्र भारत के नागरिक की जीवन जी रहे हैं, इस जीवन की पहल को चलाने वाले हमारे आदरणीय पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अहम भूमिका रही हैं, जिसे आज सारा विश्व जानता है। वहीं कार्यक्रम के संबोधन में उपस्थित कार्यकर्ताओं में उमेश कुमार पटेल, डॉ अबूलैशहरुण, शिवरतन यादव, शबूहन साह, म. एजाज, भरथ राउत, संजू गिरी, रजत कश्यप, अभिनीत कुमार तिवारी, बुनी लाल पासवान, गोपाल जी प्रसाद, सन्नी कुमार, म. सन्नीउल्लाह, ब्रह्मानंद पांडे, म. युसूफ राजा, लल्लूराम, हरीश कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता जन मौजूद हुए।


Popular posts
बेतिया :: नेशनल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल का 22 वां वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम सम्पन्न
Image
बदायूं :: शादी के बाद घरवालों को नशीला पदार्थ देकर नकदी व जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: मियांपुर दुबौलिया के पूर्व मुखिया के द्वारा खाद्य सामग्री, मास्क, सैनिटाइजर का किया गया वितरण
Image
मिर्जापुर :: कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की खात्मा के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ने भगवान बुद्ध से किया प्रार्थना, कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर पर ही सादगी पूर्वक मनाया बुद्ध पूर्णिमा
Image
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: महिला चिकित्सक व उनके कर्मी द्वारा पत्रकार के साथ किया गया दुर्व्यवहार, संघ से पत्रकार ने की विधि सम्मत कार्यवाही की लगाई गुहार