कुशीनगर :: तीस बोटा तस्करी के लिये जा रहीं सागौन की लकड़ी व डीसीएम के साथ दो गिरफ्तार

सुनील कुमार तिवारी, कुशीनगर केसरी, कुशीनगर।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन मेंं व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में अवैध लकड़ी तस्करी के अभियान के क्रम में आज शुक्रवार को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा मालती पाण्डेय इण्टर कालेज तिराहा के पास से एक TATA DCM नं0 UP-57-T-5251 से 30 बोटा सागौन की लकड़ी के साथ दो व्यक्ति 1.निजामुद्दीन पुत्र मुख्तार सा0 लक्ष्मीपुर थाना-कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर (चालक) 2.रामअवतार पुत्र बऊक सा0 खोटही निर्भया थाना रोमकोला जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया।


बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 715/19 धारा 4/10 वन संरक्षण अधि0 व 28 ट्रांजिट एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। विवरण बरामदगी ::::...1. 30 बोटा सागौन की लकड़ी, 2. एक अदद TATA DCM नं0 UP-57-T-5251