बगहा(प.चं.) :: बौद्ध विहार रत्नमाला में हुआ रविदास जयंती का आयोजन

विजय कुमार शर्मा, बिहार, बगहा(प.चं.)। नगर के रत्नमाला स्थित बौद्ध विहार परिसर में संत रविदास जयंती के अवसर पर भीमाचार्य जयप्रकाश प्रकाश की अध्यक्षता में स्थानीय स्तर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका संचालन बिहार राज्य अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ, बगहा इकाई सह महादलित परिसंघ के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार राउत ने किया।
जयंती कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं युवाओं की उपस्थिति रही।


भीमाचार्य जयप्रकाश प्रकाश ने पंचशील का पाठ किया एवं संचालनकर्ता सुनिल कुमार राउत ने संत रविदास की जीवनी एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला एवं कहा सभी को सामाजिक सद्भाव, विश्व बंधुता, सौहार्द के लिए सामाजिक समरसता कायम रखना होगा। मौके पर जयप्रकाश प्रकाश, सुनिल कुमार राउत, सुरेश राम, मंजीत कुमार, पप्पू साह, सुमन कुमारी, अनीता कुमारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।