सिवान :: मिली 42 किलो की मछली बनी चर्चा का विषय, खरीदने के लिए उमरी भींंड़...

विजय कुमार शर्मा, बिहार, सिवान। बिहार के सिवान के दरौली में सरयू नदी में मछली पकड़ने के दौरान मछुवारों को करीब 42 किलो की एक मछली मिली. मछली मिलते ही इलाके के लोगों में कौतूहल का वजह बन गया है. मछली लगभग 16 साल पुरानी है. 42 किलो की मछली पकड़ना मछुआरों के लिए आसान नहीं था. छोटी मछली की जाल में फंसी इस बड़ी मछली को पकड़ने के लिए कई मछुआरों को एक साथ काम करना पड़ा।इस तरह की प्रजाति की यह मछली नदी के तल में रहती है। इस मछली को मछुआरे गोछीटा कहते हैं। बड़ी मछली को देखने के लिए जुट गए लोग बुधवार की सुबह मछुआरे जैसे ही नदी से 42 किलो की मछली को लेकर बाहर आए आसपास के लोग उसे देखने के लिए जुट गए हैं...5-10 किलो की मछली तो लोग रोज देखते थे, लेकिन इतनी बड़ी मछली को देखना उनके लिए आम बात नहीं थी.


मौके पर जुटे लोगों में मछली को उठाने को लेकर भी होड़ दिखी. इतनी बड़ी मछली को उठाना भी आसान नहीं था. मछुआरों ने बताया कि मछली गोछीटा प्रजाति की है. मछुआरा राज कुमार का कहना है कि नदी में पानी कम होने के कारण यह मछली मिल सकी नहीं तो इतनी बड़ी मछली पकड़ में नहीं आती है।