कुशीनगर :: सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त के बीच लक्ष्मी व गणेश जी की प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन

मनोज पाण्डेय, कुशीनगर केसरी, छितौनी, कुशीनगर। खड्डा विकासखंड के छितौनी बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित लक्ष्मी व गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार की देर सायकाल हो गया। इस दौरान थानाध्यक्ष विनय कुमार द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त किया गया था।नारायणी की पनियहवा घाट पर क्षेत्र के सभी लक्ष्मी व गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन पनियहवा घाट पर किया गया। बुधवार को श्री नवयुवक लक्ष्मी पूजा सेवा समिति छितौनी, श्री विष्णु महा शक्ति लक्ष्मी पूजा सेवा समिति बुलहवा, श्री लक्ष्मी पूजा भवानी जन सेवा समिति नरकहवा के पदाधिकारियों ने बाजार का भ्रमण करते हुए लक्ष्मी गणेश जी के जयकारों के बीच मिल टोला होते हुये बुलहवा बाजार से जोकहिया बाईपास आदि स्थानों का भ्रमण कर पनिहवा घाट पर पहुंचा जहां वैदिक मंत्रों के बीच विधिवत पूजा अर्चन कर दी गई।
इस दौरान थानाध्यक्ष हनुमानगंज बिनय कुमार ,एस आई राजेंद्र राय, एसआई जितेन्दर सिह, कांस्टेबल विनोद कुमार पांडे, अजय तिवारी, अर्जुन चौहान, हरिश्चंद्र, बृजेश यादव, राजाराम यादव छितौनी चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल रामप्रवेश यादव, अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, उदयभान शर्मा,छोटे कुशवाहा, मनभावन शर्मा, धनंजय गुप्ता, रामेश्वर कुशवाहा, मुन्ना चौधरी, दुर्गेश कुशवाहा, गौतम गुप्ता, रवि कुशवाहा, पवन सिंह, नन्दकिशोर दुबे, आलोक दुबे आदि उपस्थित रहे।


Popular posts
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना, बेतिया राज के अंतिम महारानी जानकी कुंवर की 150वीं जन्म शताब्दी समारोह के आयोजन
Image
कुशीनगर :: रेडियो प्रज्ञा, उद्गम पब्लिक स्कूल बकुलहा रोड पडरौना एवं विमर्श साहित्यिक संस्था पडरौना के संयुक्त तत्वाधान में विराट कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
Image
कुशीनगर :: भाजपा सरकार है किसान विरोधी, तीन बर्षो से नहीं बढ़े गन्ने के दाम : मनोज मोदनवाल
Image
रांची(झारखंड) :: रंगदारी मांगने वाले पांडेय गिरोह का गुर्गा धराया, हथियार जब्‍त
Image
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: चोरों ने घर व साइकिल की दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान उड़ाए, मुकदमा दर्ज