बगहा(प.च.) :: भाजपा में मिल सकती है तिरुपति सुगर मिल्स के एमडी दीपक यादव को जिम्मेदारी

विजय कुमार शर्मा, कुशीनगर केसरी, बिहार, पटना। तिरुपति शुगर फैक्ट्री बगहा के एमडी व बाल्मीकिनगर से बसपा के सीट पर चुनाव लड़ चुके दीपक यादव को भाजपा में एक बार फिर जिम्मेदारी से नवाजा जा सकता है। भाजपा के नेतृत्व ने उन्हें 5 नवंबर को प्रदेश कार्यालय बिहार में सदस्यता देने का निर्णय ले लिया है। दीपक यादव को लेकर भाजपा में गहन मंथन चला। वे हाल ही में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मिलने दिल्ली व पटना भी गए थे।दीपक यादव को भाजपा की सदस्यता देकर भाजपा एक तीर से कई निशाने साधना चाह सकती है। ऐसा अमूमन पोलिटिकल चिरकाऊँ में लगाया जा रहा है। पार्टी उन्हें मुख्य धारा में ला उनके व्यक्तित्व से अन्य कई हित भी साधेगी। इस फैसले से यादव वोटरों को साधने में भी भाजपा को मदद मिलेगी। दरअसल दीपक यादव किसानों के बड़े हितैषी रहे ही है, यादवों के नेता के रूप में भी तेजी से उभर रहे है। उत्तर बिहार ही नहीं सम्पूर्ण बिहार में यादवो के नेतृत्व में सफल होने का अमूमन लगा रहे है। भाजपा लालू यादव के समीकरण को ध्वस्त करने की फिराक में है। दीपक यादव इस खेल में माहिर खिलाड़ी साबित हो सकते है। तेजस्वी यादव का कुनबा दीपक यादव का बढ़ते राजनीतिक कद को देखकर पिछले चुनाव में कांग्रेस के टिकट से वंचित कराने में अहम भूमिका निभाई थी। कांग्रेस से टिकट कटने के बाद दीपक यादव को बसपा ने बाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र से टिकट दी थी। दीपक यादव को तेजस्वी का समर्थन न मिलने से वल्मीकिंगर के यादव मतदाता नाराज हो गए थे। इस वजह से NDA के उमीदवार JDU के बैजनाथ महतो ६ लाख बोथ पा कर और यादवों का सारा वोट भाजपा में दीपक यादव डिवर्ट करने में अहेम भूमिका रही । अब लगता है इसी हुनर को और आगे के जाने में दीपक यादव प्रयास करेंगे और भाजपा में डिरेक्ट इस काम में लगेंगे। आज भाजपा ने दीपक यादव को अपने खेमे में लाने की पूरी तैयारी कर ली है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि दीपक को सदस्यता देने के बाद भाजपा कमान दीपक को जिम्मेदारी भी दे सकती है।