बगहा(प.च.) :: छठ पर्व की नहाय-खाय के साथ आज से शुरुआत, बाबा बालक दास के साथ ग्रामीण छठ घाट को सजाने में जुटे

विजय कुमार शर्मा, कुशीनगर केसरी, बगहा प.च. बिहार। जिला मठाधीश बाबा बालक दास महराज ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ की आज गुरुवार को नहाय-खाय के साथ शुरुआत हुई। अगले चार दिनों तक सूर्य देव की आराधना किए जाने वाला यह पर्व मुख्य तौर पर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में मनाया जाता है।


हालांकि अब यह पर्व देश के तमाम हिस्सों में भी काफी प्रचलित हो गया है और वहां के लोग भी इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। नहाय-खाय के साथ इस महापर्व की आज शुरुआत हो गई है। इस पर्व के दूसरे दिन खरना का आयोजन होगा। महापर्व के तीसरे दिन श्रद्धालु डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे और फिर इस पर्व के आखिरी दिन लोग उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे जिसके बाद इस महापर्व का समापन होगा। इस आयोजन को प्रखण्ड बगहा दो के प्रताप पुर के तिरहुत नहर पर किया गया है जहां पर त्रिबेनी संगम की तरह तीन नदिया एक साथ मिलती है बाबा बालक दास के साथ तमाम ग्रामीण जनता भी मौजूद रहे।