गोपालगंज :: जमीन के छोटे से टुकड़े को लेकर सगे भाई आपस में उलझे, एकहीं परिवार के सात लोग जख्मी
डेस्क, कुशीनगर केसरी, कटेया, गोपालगंज, बिहार। पुरानी रंजिश को लेकर दो सगे भाई जहां आपस में उलझ गए। वहीं बाद में दोनों भाइयों के परिवार में घंटो खूनी संघर्ष हुआ। इसमे एक ही परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बरौली पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। खूनी संघर्ष का खेल घंटों चलता रहा।


बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार बरौली के पचरुखिया गांव के रहने वाले छोटे लाल महतो और अनवत महतो का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को दिन में दोनों भाइयों में विवाद हुआ और देखते ही देखते ही दोनों भाइयो का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। छोटे लाल महतो का आरोप है की जब वे अपने भाई से बात करने गए तभी कुल्हाड़ी से उनके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया गया. जब उनके बीच बचाव में उनके बेटे और अन्य परिजन आए तभी आरोपी भाई के परिजनों ने चाकू और लाठी डंडो से हमला कर दिया। इस चाकू और लाठी डंडे के हमले में छोटे लाल महतो सहित उनकी पत्नी और बच्चे कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में छोटे लाल महतो, अनीता देवी, शशिकांत महत , साबित देवी, आशुतोष महतो, अविनाश महतो और माया महतो शामिल है। इस मामले में अनवत महतो सहित एक दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। खबर लिखे जाने तक की गिरफ़्तारी नहीं हो सकी।



Popular posts
कुशीनगर :: रिपोर्ट के बारे में पूछने गए गुण्डागर्दी करते हुए डाक्टर ने परिजन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मुकदमा नहीं हुआ दर्ज, पीड़ित हुआ न्याय से वंचित
Image
रांची(झारखंड) :: रंगदारी मांगने वाले पांडेय गिरोह का गुर्गा धराया, हथियार जब्‍त
Image
कुशीनगर :: भूमि के झगड़े को लेकर एक अधेड़ को पीटकर उतारा मौत के घाट, केस दर्ज, चार हिरासत में
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: मियांपुर दुबौलिया के पूर्व मुखिया के द्वारा खाद्य सामग्री, मास्क, सैनिटाइजर का किया गया वितरण
Image
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: महिला चिकित्सक व उनके कर्मी द्वारा पत्रकार के साथ किया गया दुर्व्यवहार, संघ से पत्रकार ने की विधि सम्मत कार्यवाही की लगाई गुहार