कुशीनगर :: अन्तर्राज्यीय तस्कर बोलेरो वाहन सहित दो लाख का अबैध गाजा के साथ गिरफ्तार

सुनील कुमार तिवारी, कुशीनगर केसरी, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में अवैध गांजा तस्करी /परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान आज दिनांक 27.11.19 को थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा सरया खुर्द नहर पुलिया के पास से एक अदद बोलेरो वाहन संख्या UP 52 L 9551 से तस्करी कर ले जायी जा रही 32.155 KG अवैध गांजा के साथ शातिर अन्तर्राज्जीय गांजा तस्कर सुनील सिहं S/O श्रीराम सिंह सा0 देऊरवा गद्दी टोला थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया है।


बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 513/19 धारा 8/20 NDPS Act में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण :::.... 1- 32.155 किग्रा गाजा कीमत करीब 2 लाख। 2- एक अदद बोलेरो वाहन संख्या UP 52 L 9551 कीमत करीब 8 लाख। गिरफ्तार अभियुक्त ::::....1- सुनील सिहं S/O श्रीराम सिंह सा0 देऊरवा गद्दी टोला थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज (बिहार)। बरामद करने वाली टीम :::... 1- प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सिहं थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 2- उ0नि0 दीपक सिहं थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 3- का0 रियाज अहमद थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 4- का0 शोहित कुमार थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 5- का0 विनोद यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर।