बगहा(प.च.) :: बूूंदाबून्दी बारिश हुई चालू, मौसम ने ली करवट, ठंड से हुआ हाल बेहाल

विजय कुमार शर्मा, कुुुशीनगर केेेसरी, बगहा प.च. बिहार। पश्चमी चंपारण जिला में साल का अंतिम माह दिसंबर के शुरू होने के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। सर्द भरी हवाएं चल रही हैं। ठंड से लोगों का हाल बेहाल हो गया है।सभी जगहों पर बूंदा बूंदी बारिष चालू हो गई है ग्रामीण रिहायशी और जंगल की पहाड़ी इलाकों में लोग ठिठुरने को विवश हो रहे हैं। अलाव ही ठंड से बचाव का सहारा बना हुआ है। सूरज का भी लोगों को साथ नहीं मिल रहा है। सुबह के समय कुहासा होने से लोगों की दिनचर्या काफी देर से शुरू हो रही है। जबकि दिनभर सर्द हवाएं चलने के कारण लोग गर्म कपड़े पहनने को विवश हैं। बाजारों में गर्म कपड़े स्वेटर सहित उन्नी सौल की दिन बिक्री बढ़ गई है लोग ठिठुरने को विवश हो रहे हैं।


अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तेजी से तापमान नीचे जा रहा है। हालांकि अगले कुछ दिनों में फिर एक बार तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल तो ठंड के कारण लोगों का बुरा हाल है। छोटे बच्चे, बीमार लोगों, वृद्ध को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के कारण लोग घर में दुबकने को विवश हैं। शाम होते ही अलाव और हीटर के आसपास सिमट कर रह जा रहे हैं। ग्रामीण रिहायशी जंगल की पहाड़ी इलाकों में तो कंपकंपाहट ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। हालत ऐसी हो चुकी है कि लोग खेती और अन्य काम के लिए भी निकलने में खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। मौसमी बीमारियों का प्रभाव भी अब नजर आने लगा है। सर्दी, खांसी, बुखार आदि बीमारियां अब अपना प्रभाव दिखा रही है। सड़क पर रात गुजारने वालों, दिहाड़ी मजदूर के लिए सबसे ज्यादा परेशानी है। मजदूर वर्ग, दिव्यांग और सड़क पर दुकान लगाने वालों के लिए राहत के कोई उपाय नजर नहीं आ रहे। फिलहाल सरकारी तंत्र की ओर से कंबल का वितरण भी सुनिश्चित नहीं किया जा सका है। यही हाल रहा तो लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।