बगहा(प.च.) :: 'जल-जीवन-हरियाली' के लिए मध्य विद्यालय, पचरुखा में किया गया पौधारोपण

विजय कुमार शर्मा, कुशीनगर केसरी, बिहार, बगहा(प.च.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'जल जीवन हरियाली' मिशन से प्रभावित होकर मिशन को आगे बढ़ाते हुए राo उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पचरुखा में पौधारोपण किया गया। प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह ने कहा कि जीवन के लिए शुद्ध वातावरण आवश्यक है। शिक्षक सुनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जल जीवन हरियाली मिशन स्वस्थ्य एवं खुशहाल जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। उक्त मिशन को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है। मिशन को आगे बढ़ाते हुए उसकी सफलता के लिए सभी शिक्षकों द्वारा पौधारोपण किया गया। बच्चे पर्यावरण के प्रति जागरुक एवं सजग हुए हैं। यहीं बच्चे आगे चलकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करेंगे। एक पृथ्वी द्वारा संचालित 'पर्यावरण की पोटली' कक्ष में बच्चों को अलग से पर्यावरण से सम्बंधित जानकारी दी जाती है।
वहीं प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डॉo राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर बच्चों को उनके विद्यार्थी जीवन सहित देश के लिए किए योगदान के बारे में बताया गया। साथ हीं अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर भी विद्यार्थियों को विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के प्रति सहानुभूति, सहयोग की भावना रखते हुए अन्य बच्चों के भाँति ही समान्य व्यवहार करने को कहा गया तथा अन्य विद्यार्थियों के साथ दिव्यांग छात्रा संजू कुमारी द्वारा सामूहिक रुप से पौधारोपण कराया गया।
शिक्षक धर्मेंद्र भारती, अभिमन्यु कुमार' महेश कुमार, शशि कुमारी शक्ति प्रकाश आदि ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए डॉo राजेंद्र प्रसाद की जीवनी से सम्बंधित जानकारी दिए और उन्हें आत्मसात करने को कहा।
बाल संसद प्रधानमंत्री उजाला कुमारी ने पौधारोपण करते हुए बताया कि पौधे हमारे जीवन के अभिन्न हिस्सा हैं इनसे हीं जीवन स्वस्थ्य रहेगा।मौके पर विद्यालय के बाल संसद एवं मीना मंच सदस्य निशा कुमारी, सुनीता कुमारी, रंजना कुमारी, निक्की कुमारी, राजनंदिनी, डिंटेन कुमार, शमशाद, राहुल कुमार, अंजली कुमारी, रौशनी कुमारी, कृष्णावती कुमारी, नेहा कुमारी, रिद्धि कुमारी, अजय कुमार, विक्की कुमार, आशीष कुमार, शाहिन, खुशी कुमारी, क्रियंता कुमारी, नाहिद, वन्दना कुमारी, प्रीति कुमारी, रीता कुमारी, अंजला कुमार, राजा कुमार आदि रहे।