बोकारो(झारखंड) :: प्रधनमंत्री चुनावी सभा में कांग्रेस, झामुमो और राजद पर जमकर बरसे

विजय कुमार शर्मा, कुशीनगर केसरी, बोकारो, झारखंड। झारखंड में महागठबंधन सिर्फ वसूली, गुंडागर्दी और नक्सलवाद का उद्योग ध्ंध चलाते है। उक्त बातें प्रधनमंत्राी नरेंद्र मोदी ने बोकारो के पुस्तकालय मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।


गौरतलब है कि पुस्तकालय मैदान में 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़ पीएम को सुनने और देखने के लिए बेताब थी। मोदी के मंच पर आते ही मोदी-मोदी के नारे से पुस्तकालय मैदान गूंज उठा। पूरे दर्शक दीर्घा में बड़े-बड़े एलइडी स्क्रीन लगाए गए थे। मंच पर बोकारो प्रत्याशी विरंची नारायण, बेरमो प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटूल, गोमिया प्रत्याशी लक्ष्मण नायक, चंदनकियारी प्रत्याशी अमर बाउरी सहित डुमरी, रामगढ सहित सात विधनसभा क्षेत्रा के प्रत्याशी समेत सांसद पीएन सिंह, केंद्रीय मंत्राी अर्जुन मुंडा, राम विचार नेताम, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ आदि उपस्थित थे। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि गठबंधन झारखंड को लूटने का मशक्कत कर रहा है। आज कर्नाटक के नतीजे आए है जो झारखंड सहित पूरे देश के लिए संदेश हैं। कहा कि कर्नाटक की जनता से भाजपा पर भरोसा दिखाकर देश को यह संदेश दिया कि भाजपा ही विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 15 में 13 सीट कांग्रेस के पास था। लेकिन आज के परिणाम में भाजपा को प्रचंड जीत के साथ 12 सीटों पर सपफलता मिली। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस सबसे बड़ा विश्वासघाती पार्टी है। ऐसे पार्टी से जनता को सावधन रहना होगा। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस, झामुमो व राजद छलकपट कर सत्ता हासिल करने में लगे है। इससे राज्य का भविष्य अनिश्चितता के अंध्ेरे में चला जाएगा। श्री मोदी ने कहा कि झारखंड में हुए दो चरणों के चुनाव में राज्य के मतदाताओं ने भाजपा को भव्य विजय दिलाने की नीव रख दी है। पीएम ने कहा कि राज्य के 19 वर्ष हो गए, गठन के समय जन्मे बच्चे भी 19 वर्ष के हो गए। ऐसे में जिस प्रकार अभिभावक बेटे-बेटियों के भविष्य के बारे में सोंचते है। उसी प्रकार झारखंड के भविष्य के विषय में अभिभावक सोंच समझ कर निर्णय लें। श्री मोदी ने कहा कि राजनीतिक पंडित लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्य से 2-4 सीट दे रहे है। लेकिन जनता ने भाजपा की झोली भर दी। उन्होंने कहा कि झारखंड के कर्ज उनके उपर है। यह कर्ज चुकाने के लिए झारखंड की जनता भाजपा की मजबूत गठबंध्न वाली सरकार बनाएं। वे इस कर्ज को उतारेंगे। कहा कि कांग्रेस झामुमो के भ्रष्टाचारी गठबंध्न और भाजपा के सेवा भाव में क्या अंतर है। यह मतदाता को समझना होगा। इसके पूर्व उक्त पार्टियों ने जनता को सिपर्फ वोट बैंक समझा और लुटने का काम किया। कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सिंचाई योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। किसान परिवार को हजारों की मदद दी जा रही हैं। प्रचूर मात्रा में झारखंड में खनिज संपदा होने के बावजूद कांग्रेस ने राज्य के विकास पर ध्यान नहीं दिया। बोकारो के संदर्भ में उन्होंने कहा कि विस्थापित समस्या को विपक्ष ने कभी गंभीरता से नहीं लिया। साथ ही झामुमो व कांग्रेस ने गरीबों को झोपड़ी में रखकर अपना महल बनाया। कहा कि पहले झारखंड से सिपर्फ घोटालों की खबरें आती थी।महागठबंध्न ने राज्य को लूटा, लेकिन विगत पांच वर्षों में भाजपा ने न सिपर्फ भ्रष्टाचारियों का नेटवर्क तोड़ा बल्कि गरीब, किसान सहित राज्य की जनता के हित में कई योजनाएं चलाकर विकास किया। कहा कि 2014 में पूर्व सीएम ने तीस हजार आवास बनाने की घोषणा की। लेकिन राज्य की रघुवर सरकार ने दस लाख लोगों का घर बनाया तथा आठ लाख आवास निर्माणाधीन सरकार की उपलब्ध्यिों को गिनाते हुए कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्रा में सरकार दस लाख करोड़ रूपए लगाया है। लोन देने के लिए बैंकों को सशक्त बनाया जा रहा है। जिससे देश के 17 लाख युवाओं को रोजगार मिला, इनमें से 2 लाख युवा झारखंड के हैं।इसके पूर्व हवाई अड्डे पर  स्वागत प्रधनमंत्री का किया गया। हवाई अड्डा से लेकर पुस्तकालय मैदान तक सड़क के दोनों ओर हजारों लोगों ने उनका अभिवादन किया। आज पीएम की सभा और उनके आगमन को लेकर 2000 से अधिक सशस्त्र बल, दण्डाधिकारी, महिला पुलिस, एसपीजी के अध्किारी तैनात थे।