मिर्जापुर :: डीएम ने केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य व अध्यापकों के साथ बैठक कर विद्यालय संचालन के बारे में जाना

अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, मिर्जापुर। जिलाधिकारी ने  राजकिय इंटर कॉलेज में संचालित केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य व अध्यापकों के साथ बैठक कर उनके समस्याओं व विद्यालय संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन भी उपस्थित रही।


बैठक में प्रधानाध्यापक रूपाली परिहार ने जिलाधिकारी को अध्यापकों की कमी के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि अगले सत्र में फरवरी से नामांकन प्रारंभ होगा। आने वाले बच्चों के फर्नीचर की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अभी पांच क्लास संचालित है और खेलने के लिए खेल का सामान भी नहीं है। आगे उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से कहा की खेल के सामान का वैकल्पिक व्यवस्था कराएं तथा रिक्त पदों को भरने के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष को पत्राचार किया जाए। इस अवसर पर प्राचार्य राजकीय इंटर कॉलेज महेंद्र कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग व समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।