मिर्जापुर :: डीएम ने किया रैन बसेरा का किया निरीक्षण, गद्दा व रजाई ना मिलने से कड़ी नाराजगी जताते हुए ईओ नगरपालिका को तत्काल 1 घंटे के अंदर रजाई गद्दा भिजवाने का दिया निर्देश

अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, मिर्जापुर। जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने आज संयुक्त रूप से नगर के अंदर बनाए गए अस्थाई रैन बसेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कथित मजार के धर्मशाला में बनाए गए रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया। जिसमें कोई भी गद्दा व रजाई ना मिलने से जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए EO नगरपालिका को तत्काल 1 घंटे के अंदर रजाई गद्दा भिजवाने का निर्देश दिया तथा कहा कि रैन बसेरा को खुला रखा जाए।


इसी क्रम में जिलाधिकारी रोडवेज विंध्याचल स्थित जाकर अस्थाई रैन बसेरा बनाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए पक्का रैन बसेरा के अंदर गद्दा लगाने का निर्देश देते हुए अपनी तरफ से तुरंत 15 कंबल EO नगरपालिका को दीया तथा कहा कि 1 घंटे के अंदर कम से कम 50 गद्दा रजाई लगा कर रैन बसेरा का बोर्ड लगाया जाए। उन्होंने इसके अंदर प्रकाश व्यवस्था भी कराने का निर्देश दिया ताकि दूरदराज से आने वाले यात्रियों में को रुकने में व ठंड से बचाव में रैन बसेरा सहायक हो सके। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रतिदिन शाम को कम से कम एक बार रैन बसेरा का EO के द्वारा निरीक्षण किया जाए।