मोतिहारी :: पैक्स चुनाव में 14 में 6 पर नए चेहरों ने जमाया कब्जा

डेस्क, कुशीनगर केसरी, मोतिहारी, बिहार। कोटवां प्रखंड के 14 पैक्सों की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को शांति पुर्वक संपन्न हो गया। जीत हार के बाद कही खुशी तो कही गम का माहौल देखने को मिला। इस चुनाव में कररिया पैक्स के बृज किशोर सिंह यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पैक्स अध्यक्ष मुरारी यादव को 610 मतों के बड़े अंतर से हराया। अहिरौलीया पंचायत से रानी शर्मा ने अपने निकतम प्रतिद्वंदी प्रकाश सिंह को 443 मतों से हराया । कोटवा पैक्स में विश्वनाथ सिंह ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष शम्भू शरण सिंह को 13 मतों से हराया। जसौली में रेहाना खातून ने सुरेश पांडेय को 505 मतों से हराया । जसौली पट्टी पैक्स से जुलुम यादव ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को 206 मतों से हराया। जगिराहा में राजेन्द्र सिंह ने प्रमोद कुमार यादव को 56 मतों से हराया। बथना पैक्स में अरुण कुमार पांडेय ने अखिलेश कुमार पाण्डेय को 10 मतों से हराया । भोपतपुर उत्तरी से नए चेहरे चंद्र किशोर सिंह ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रदीप सिंह को 16 मतों से से शिकस्त दी। बड़हरवा कला पश्चमी से अरुण कुमार मिश्र तीसरी बार पैक्स के अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बरकरार रखे उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वदी नंद किशोर यादव को 329 मतों से पराजित किया। वही बड़हरवा कला पूर्वी पंचायत से पंकज कुमार ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय को 146 मतों से हराया। डुमरा पंचायत से सुधांशू कुमार शेखर ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष शर्मा पांडेय को 105 मतों से हराकर जीत दर्ज की। पोखरा पंचायत से नीलम देवी ने लखींद्र यादव को 436 मतों से हराया। मच्छरगवा पैक्स में सुशील सिंह ने अर्जुन सिंह को 594 मतों से हराकर पैक्स के अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा। महारानी भोपत पैक्स में राकेश कुमार पुनः विजयी हुए उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संतोष कुमार को 139 मतों से हराया।बता दें कि दो पंचायत भोपतपुर दक्षणी से रीना देवी व गोपी छपरा पंचायत से सुदर्शन सिंह निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मीनू कुमारी ने पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार शाही की मौजूदगी में जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपा।