नालंदा :: यातयात थानाध्यक्ष द्वारा चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

विजय कुमार शर्मा, कुशीनगर केसरी, बिहार, नालंदा। बिहार शरीफ के अस्पताल चौक पर यातायात थाना पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मौके पर स्वयं थानाध्यक्ष जयगोविंद सिंह यादव जवानों के साथ बाइक चालकों से फाइन वसूले। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नए मोटर वहन अधिनियम के तहत ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट और नाबालिंग बाइक चलाने वालों से फाइन वसूले जा रहे हैं। इस मौके पर दर्जनों बाइक सवार उसे फाइन वसूली गए। वाहन चेकिंग से बाइक सवारों में हड़कंप किया।