बगहा(प.चं.) :: आज वर्ष का पहला चन्द्र ग्रहण, इस साल का पहला चंद्र ग्रहण : आचार्य रिपुसूदन

विजय कुमार शर्मा बगहा प.च. बिहार(११ जनवरी)। यह चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को रात 10:37 बजे शुरू होगा और 02:42Am तक चलेगा। यानी यह पहला ग्रहण चार घंटे 5 मिनट तक चलेगा। इस बार का चंद्र ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा। साथ ही यूरोप, एशिया अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपों के कई इलाकों में देखा जा सकेगा। साल 2020 में चार चंद्रग्रहण हैं जिसमें से 10 जनवरी को होने वाला ग्रहण पहला चंद्रग्रहण होगा।


खगोल विज्ञान के अनुसार जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध पर आते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो चंद्र ग्रहण होता है। इसी प्रकार जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है यानी सूर्य के प्रकाश को आशिंक या पूरा कुछ समय के लिए रोक लेती है तो सूर्य ग्रहण होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है इसका किसी के जीवन पर बुरा या अच्छा असर नहीं होता। साल 2020 के आगामी ग्रहण :::: 10 जनवरी – चंद्र ग्रहण, 5 जून – चंद्र ग्रहण, 21 जून – सूर्य ग्रहण, 5 जुलाई – चंद्र ग्रहण, 30 नवंबर -चंद्र ग्रहण, 14 दिसंबर – सूर्यग्रहण।


Popular posts
कुशीनगर :: भूमि के झगड़े को लेकर एक अधेड़ को पीटकर उतारा मौत के घाट, केस दर्ज, चार हिरासत में
कुशीनगर :: रिपोर्ट के बारे में पूछने गए गुण्डागर्दी करते हुए डाक्टर ने परिजन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मुकदमा नहीं हुआ दर्ज, पीड़ित हुआ न्याय से वंचित
Image
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: महिला चिकित्सक व उनके कर्मी द्वारा पत्रकार के साथ किया गया दुर्व्यवहार, संघ से पत्रकार ने की विधि सम्मत कार्यवाही की लगाई गुहार
बेतिया(प.चं.) :: न्यायालय कर्मियों एवं पुलिस कर्मियों के बीच मास्क का किया गया वितरण
Image
बेतिया(प.चं.) :: समय पर राशन नही मिलने से उपभोक्ता परेशान, उपभोक्ताओं ने डीलर पर लगाया कम तौलने का आरोप, प्रखंड विकाश पदाधिकारी ने किया जांच, डीलर को लगाई कड़ी फटकार
Image