बेतिया(प.चं.) :: एनीमिया मुक्त भारत अभियान की सफलता में आशा की भूमिका अहम : सिविल सर्जन

शहाबुद्दीन अहमद, बेतिया(प.चं.), बिहार। जिले को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए जो अभियान चल रहा है उसमें आशा कर्मियों की भूमिका अहम बताई जा रही है, एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत अपने जिले में भी इस कार्यक्रम को चलाया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि हमारे जिले की उपलब्धि 90% है इस बार के अभियान में इसे 95% पूरा कर लेना है। कार्यक्रम में जिला उप विकास आयुक्त रविंद्र नाथ प्रसाद सिंह भी शामिल थे।


जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ किरण शंकर झा ने बताया कि आशा कार्यकर्ता गांव में अपने भ्रमण के दौरान जल जीवन जनित रोगों की पहचान कर ध्यान देंगी। यक्ष्मा पदाधिकारी,  डा. त्रीयोगीनाथ प्रसाद ने बताया कि 27 जनवरी से जिले में कालाजार व टीवी के मरीजों को पहचान की जाएगी। मलेरिया पदाधिकारी डॉ दिवाकर प्रसाद , डब्ल्यू एच ओ के एसएमओ के डॉक्टर अंकुर नायर,डॉक्टर आर एस मुन्ना तथा डीसीएम राजेश कुमार ने इस बैठक को संबोधित किया। सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने संवाददाता को बताया कि इस अभियान को गति लाने में आशा कर्मियों की भूमिका की भूरी भूरी प्रशंसा की और यह बताया कि आशा कर्मी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।


Popular posts
कुशीनगर :: महिला फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मैच मैरवां व सिवान के बीच खेला गया, सिवान की टीम 3-1 से बिजयी हुई
Image
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: चोरों ने घर व साइकिल की दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान उड़ाए, मुकदमा दर्ज
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: ऐतिहासिक शिक्षक आंदोलन का अपमानजनक एवम दुःखद अंत : प्रो रणजीत
Image
कुशीनगर :: भूमि के झगड़े को लेकर एक अधेड़ को पीटकर उतारा मौत के घाट, केस दर्ज, चार हिरासत में
मिर्जापुर :: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ने अपने कार्यकर्ताओं से घर पर हीं किया बुद्ध पूर्णिमा मनाने की अपील
Image