बेतिया(प.चं.) :: महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाला, दो लाख की मांगी रंगदारी

शहाबुद्दीन अहमद, बेतिया(प.चं.), बिहार। दहेज में ₹2 लाख रंगदारी मांगने के लिए एक महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया है। मामले में पिपरा पकड़ी गांव निवासी, रेहाना खातून ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में महिला ने कहा है कि वह हाल में मझौलिया थाना क्षेत्र के भाना चक गांव में रो रही है।


महिला ने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी से 7 वर्ष पहले हुई थी, इसके दांपत्य जीवन में एक डेढ़ वर्ष की बच्ची भी है ,शादी के दो-तीन वर्ष बाद से ही ससुर फुल- मान, भसुर इमदादुल, दया दिन सलेहा खातून कहने की उन्हें दहेज नहीं मिला है। दहेज में ₹2 लाख चाहिए, जब महिला ने अपनी असमर्थ जाहिर की तो उसको शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। कई दिनों तक महिला भूखे सोने के विवश रही। इस बीच आरोपी महिला को घर से निकाल दिया। जिससे वह निष्कासित जीवन जी रही है। अपने आवेदन में रेहाना खातून ने कहा है कि इसी बीच इसके पति ने बैरिया थाना क्षेत्र के सहीमा खातून से शादी कर ली है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।