बेतिया(प.चं.) :: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत उच्च विद्यालय में लगेगा विज्ञान प्रदर्शनी

शहाबुद्दीन अहमद, बेतिया(प.चं.), बिहार। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिले के चयनित विद्यालयों में 31 जनवरी को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सभी चयनित उच्च विद्यालयों को₹3 हजार की राशि आवंटित की गई है,इस अभियान के अंतर्गत प्रखंड स्तर पर कुछ विद्यालयों में छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रदर्शनी लगाया जाएगा ।राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत हाई और प्लस टू स्कूलों के छात्रों विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन करेंगे। समग्र शिक्षा अभियान के तहत लगने वाली इस विज्ञान प्रदर्शनी के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है।
31 जनवरी को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी जिले के सभी प्रखंडों में लगाई जाएगी।उक्त प्रदर्शनी में संबंधित प्रखंड के सभी हाई व प्लस टू स्कूलों के नौवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं की भागीदारी होगी। प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए सभी प्रखंडों में एक-एक हाई स्कूल को कार्यक्रम स्थल के रूप में चयनित किया गया है। चयनित स्कूलों में,विपिन हाई स्कूल बेतिया, मोतीलाल हाई स्कूल मझौलिया, प्रोजेक्ट प्लस टू विद्यालय पखनाहा बाजार बैरिया, कमल साह प्लस टू विद्यालय नौतन, बैजनाथ हाई स्कूल लक्ष्मीपुर जोगापट्टी, डीए अकादमी बगहा, राज्य संपोषित प्लस टू विद्यालय हर्नाटांड़, बगहा 2,प्लस टू उच्च विद्यालय हरी नगर, उच्च विद्यालय नरकटियागंज, बागड़ कुंवर प्लस टू विद्यालय विद्यालय लोरिया, गणेश प्रसाद प्लस टू चनपटिया, रघुवीर प्रोजेक्ट प्लस टू विद्यालय सुभद्रा जमुनिया गौनाहा, उच्च विद्यालय अजय नगर रेहुडा,भितहा, जनता उच्च विद्यालय सिक टा, सरदार मंगल सिंह प्रोजेक्ट प्लस टू विद्यालय मैनाटांड़, जीएमयू उच्च विद्यालय टकरहा, उत्क्रमित हाई सुजन्ही घोड़हवा पिपरासी, तथा हरदेव प्रसाद प्लस टू विद्यालय मधुबनी का नाम चयनित है।