सोनभद्र :: उप चुनाव में रेणुकूट में निशा सिंह तो चोपन में फरीदा ने लहराया परचम

अनूप श्रीवास्तव, सोनभद्र। जिले के चोपन और रेणुकूट नगर पंचायत उपचुनाव में चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश तिवारी को निर्दल प्रत्याशी फरीदा बेगम ने 471 वोटों से हराकर जीत हासिल की। चोपन में कुल 5 659 मत पड़े जिनमें 2185 बीजेपी प्रत्याशी सत्यप्रकाश तिवारी को और 2656 निर्दल प्रत्याशियों फरीदा बेगम को मिले निर्दल प्रत्याशी 471 वोट से जीत हासिल की।
वही रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना दुद्धी तहसील में अपर जिला अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, उप जिला अधिकारी सुशील यादव, क्षेत्राधिकारी दुद्धी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी रामाशीष यादव, निर्वाचन अधिकारी मनमोहन मिश्रा एवं दुद्धी सर्किल के समस्त थाना अध्यक्ष की निगरानी में मतगणना की गई रेणुकूट नगर पंचायत उपचुनाव में निशा सिंह ने अपने चुनावी प्रतिद्वंदी अनिल सिंह भूतपूर्व चेयरमैन को 1587 मतों से हराकर जीत हासिल की। निशा सिंह को 3476, अनिल सिंह को 1889, शारदा खरवार बीजेपी प्रत्याशी 46 और राजपति साहनी को 34 मत मिले। निशा सिंह के पति स्वर्गीय शिवराज प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह की रंजिशन हत्या कर दी गई थी जिसका आरोप पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह पर लगा। अनिल सिंह पर अभी तक न्यायालय में अपराध साबित नहीं हुआ है। न्यायालय की प्रक्रिया जारी है। निशा सिंह को रेणुकूट के पुरुषों के साथ साथ महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिला महिलाओं ने बढ़ चढ़कर अपने मतदान किए और अपनी नारी शक्ति का परिचय दिया।
बता दें कि रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह ने रेणुकूट की जनता का आभार प्रकट किया धन्यवाद दिया और कहा यह ऐतिहासिक जीत पूरी रेणुकूट की जनता की जीत है। उन्हीं के प्यार समर्थन और अपनेपन के कारण ही यह जीत हो सकी है। मैं रेणुकूट की जनता का विश्वास और उम्मीद कभी टूटने नहीं दूंगी उनके सुख और दुख में हमेशा साथ रहूंगी। अपने कार्य को पूरी तन्मयता से इमानदारी से करने का प्रयास करूंगी। उन्होंने अपनी सभी साथी कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट किया। रेणुकूट की जनता में खुशी की लहर इससे पहले किसी चुनाव में इतनी नहीं थी।