वाल्मीकिनगर(प.चं.) :: जल संसाधन विभाग कार्यालय परिसर में विभागीय कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से मानव श्रृंखला बनाकर जल जीवन हरियाली के सपनों को साकार किया

विजय कुमार शर्मा, बिहार, वाल्मीकिनगर(प.चं.)। शीर्ष कार्य प्रमंडल, मुख्य पश्चिमी नहर प्रमंडल एवं सिचाई यांत्रिक प्रमंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। शीर्ष कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता जमील अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि जल और हरियाली के बीच में ही हमारा जीवन है। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करना घातक है। हमें सरकार की योजनाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। मुख्य पश्चिमी नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राजेश रंजन ने कहा कि हम सभी अगर समय से पहले नहीं जगे तो आने वाली पीढ़ी को और भी ज्यादा जल संकट से जूझना पड़ेगा। डी. आनंद ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा करके हमें पर्यावरण संरक्षण संवर्धन का संकल्प लेना चाहिए। आगे श्री डी. आनंद ने कहा कि मद्य निषेध, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के साथ साथ इस बार की मानव श्रृंखला जल जीवन हरियाली पर केंद्रित है। समाजसेवी और गायक संगीत आनंद ने कहा कि हम सभी हाथ से हाथ मिला कर अपनी एकजुटता का परिचय दे रहे हैं। बिहार से निकली आवाज ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से हमें बचा सकती है। इस मौके पर सहायक अभियंता विकास कुमार, इंद्रनाथ प्रसाद, कनीय अभियंता सिकंदर कुमार ठाकुर, प्रमोद कुमार सिंह, अभिषेक कुमार चौधरी, कनीय अभियंता विवेक गौरव, आशीष कुमार, दीनानाथ चौबे, मुकेश कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, मोहन पंडित, केदारनाथ साह, समाजसेवी संगीत आनंद, अनिल सिंह, राम चंद्र श्रीवास्तव, रामविलास भगत आदि मौजूद थे। पर्यावरण संरक्षण संवर्धन से जुड़े नारों से कार्यालय परिसर गूंजता रहा। कार्यक्रम के अंत में मानव श्रृंखला की सफलता पर खुश होकर कार्यपालक अभियंता जमील अहमद द्वारा सभी कर्मचारियों का मुंह मीठा कराया गया।


Popular posts
कुशीनगरःः जे0ई0/ए0ई0एस0 से प्रभावित जो आंशिक दिव्यांगता व उनमें व्यवहार परिवर्तन व शारीरिक क्षमता में कमी आयी है उन्हें चिन्हित कर शिविर में भेजने का डीएम ने दिया निर्देश
Image
कुशीनगर :: महिला फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मैच मैरवां व सिवान के बीच खेला गया, सिवान की टीम 3-1 से बिजयी हुई
Image
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: मियांपुर दुबौलिया के पूर्व मुखिया के द्वारा खाद्य सामग्री, मास्क, सैनिटाइजर का किया गया वितरण
Image
नरकटियागंज :: फाइनल मैच में खिलाड़ियों ने जीते 50 हजार का इनाम
Image
रांची(झारखंड) :: रंगदारी मांगने वाले पांडेय गिरोह का गुर्गा धराया, हथियार जब्‍त
Image