बेतिया :: राष्ट्रीय भूमिहार -ब्राह्मण एकता मंच के द्वारा सागर पोखरा पर स्वर्गीय डॉक्टर मदन प्रसाद जयसवाल के स्मृति में पार्क के शिलान्यास समारोह का विरोध करने पर, राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस ने लिया हिरासत में

शहाबुद्दीन अहमद, बेतिया, बिहार। सागर पोखरा पर डॉक्टर मदन जयसवाल स्मृति पार्क के शिलान्यास के विरोध करने वाले राष्ट्रीय भूमिहार -ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संजय मिश्रा को नगर पुलिस ने हिरासत में लेकर नगर थाना गई।


मामला नगर परिषद के द्वारा लगभग सवा करोड़ के लागत से स्मृति पार्क नगर परिषद द्वारा बनना सुनिश्चित है। जिसको लेकर भूमिहार ब्राहमण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इसके कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया, जिसमें जिला प्रशासन और सरकार विरोधी नारे लगेऔर नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा और सांसद - सह -प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के आगमन से पहले नगर पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिरासत में लिया, जिसको लेकर इस संगठन ने नगर परिषद का भारी विरोधाभास की आवाज उठने लगा है। विदित हो कि प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिला में ही काफी विरोध हो रहा है तो अन्य जगह की क्या स्थिति रही होगी। साथ ही सागर पोखरा मंदिर अवस्थित डॉक्टर मदन जयसवाल स्मृति पार्क के शिलान्यास होने से पहले ही भूमिहार -ब्राम्हण एकता मंच के तत्वाधान में महारानी जानकी कुंवर स्मृति पार्क का शिलान्यास किया गया और इस का शिलान्यास राष्ट्रीय अध्यक्ष, संजय कुमार मिश्रा ने किया ,मौके पर वार्ड पार्षद दीपेश सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वर्गीय मदन प्रसाद जयसवाल के सागर पोखरा पर स्मृति पार्क के शिलान्यास समारोह के अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री, सुरेश शर्मा के अलावा स्थानीय सांसद- सह- बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, संजय जायसवाल, विधायक प्रकाश राय, राज्यसभा सदस्य सतीश दुबे, नगर परिषद के सभापति गरिमा देवी सिकारिया, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनू देवी, भाजपा नेत्री रेनू देवी, बीरबल यादव एवं भाजपा के सभी वरीय नेता,बेतिया नगर परिषद के सभी पार्षद गण ,उपसभापति, कयूम अंसारी के अलावा बहुत सारी जनता इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया ,दीप प्रज्वलित करने वालों में मंत्री सुरेश शर्मा ,संजय जायसवाल, सतीश दुबे, प्रकाश राय ,गरिमा देवी सिकारिया ,रेनू देवी ,बीरबल यादव के अलावा बहुत सारे भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस उपलक्ष पर सभी गणमान्य व्यक्तियों, मंत्रियों को फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर पार्षद- सह -भाजपा के जिला के वरिष्ठ नेता आनंद कुमार सिंह ने किया।