गोरखपुर :: बोल बम से गूंज उठा मोटेश्वर नाथ मंदिर वही शिव जलाभिषेक के लिए लगा रहा ताता

मनोज पाण्डेय, गोरखपुर(२१ फरवरी)। महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों ने सुबह से ही शिव को पूजने के लिए लम्बी-लम्बी कतारो में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित शिव का जलाभिषेक करने के लिये महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग लाइन की व्यवस्था की गयी थी।


पिपराईच के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, एस आई ज्ञान प्रकाश शुक्ला, विवेक रंजन, विजय यादव, कांस्टेबल विमलेश, ओम पाठक सहित दर्जनों महिला कांस्टेबल श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। शिव भक्तों ने हँसी खुशी भगवान भोलेनाथ के जयकारे के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक किया।


मोटेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी साधु शरण गिरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुबह से ही लोग भगवान भोले शंकर के जलाभिषेक के लिए हजारो संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और बोल बम के नारों के बीच श्रद्धाभाव से भरे श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर को बेलपत्र, दूब, दूध, दही, हल्दी, गन्ने का रस, धतूरा, बेल, भांग चढ़ा कर मंगल कामना कर उनका आशीर्वाद लेकर अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इसी क्रम में शिव जयंती के उपलक्षय में एक गोष्ठी का भी आयोजन मोटेश्वर नाथ मंदिर के समीप ताजपिपरा केंद्र पर आयोजित किया गया।