कुशीनगर :: हरियाणा निर्मित 300 पेटी अवैध शराब व डंपर सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब निष्कर्षण व तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 फरवरी 2020 को मुखबिर की सूचना पर थाना तुर्कपट्टी पुलिस द्वारा हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही गिट्टी से लदी डंफर में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब जोकवा बाजार में लगभग 6ः30 बजे पकड़ा गया। पकड़े गए वाहन से 350 पेटी अलग-अलग ब्रांड की अवैध विदेशी मदिरा व डंपर आरजे 23 जीए 1942 का चालक के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर व जिंदा कारतूस बरामद किया गया बरामदे की गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।एस पी कुशीनगर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 72/20 धारा 63/72 आबकारी अधिनियम धारा 419, 420 भारतीय दंड विधान व मुकदमा अपराध संख्या 73/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार अभियुक्त तीर्थराम पुत्र राम कुमार ग्राम-साकेत इस्माईला, थाना-’सतना जिला.रोहतक, हरियाणा, उम्र 31 वर्ष बरामदगी की विवरण 350 पेटी अवैध विदेशी, मदिरा कुल 3074.4 लीटर कीमत लगभग 25 लाख की है। एक अदद कट्टा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस 12 बोर व वाहन डंपर आरजे 23 जीए 1942 की कीमत लगभग 25 लाख की है। दोनों मिलकर कुल बरामदगी की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना तुर्कपट्टी, उपनिरीक्षक विशाल कुमार सिंह, मंगेश मिश्रा, भूपेंद्र नाथ तिवारी, कांस्टेबल नागेंद्र यादव, कृष्ण मोहन कुशवाहा, संदीप यादव, अमरेश प्रताप सिंह, अनिल कुमार यादव, महिला कांस्टेबल साधना गिरी व शालू सिंह शामिल रहे।