पटना :: बैंकों में रहेगी तीन दिन की हड़ताल, 6 दिन तक बंद रहेंगे बैंक

विजय कुमार शर्मा, बिहार, पटना। बैंक कर्मियों के वेतन संशोधन को लेकर चल रही वार्ता विफल रहने के बाद अब एक बार फिर से बैंक कर्मी 3 दिनों की हड़ताल पर जाने वाले हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन और भारतीय बैंक संघ के बीच वेतन संशोधन को लेकर चल रही वार्ता सफल होती नहीं दिख रही है। जिसके बाद यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 11 से 13 मार्च तक हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।
11 से 13 मार्च तक होने वाली हड़ताल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बैंकों की इस हड़ताल के कारण 6 दिनों तक कामकाज प्रभावित रहेगा। 10 मार्च को होली है जबकि 14 और 15 मार्च को दूसरा शनिवार और रविवार की छुट्टी है। हड़ताल के 3 दिनों को जोड़ लें तो 6 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।
वेतन संशोधन के मुद्दे पर आंदोलनरत यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने ऐलान कर दिया है कि अगर इन 3 दिनों की हड़ताल के बावजूद उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो 1 अप्रैल से बैंक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। यूनियन की प्रमुख मांगों में 20 फ़ीसदी की वृद्धि के साथ वेतन पुनरीक्षण, हफ्ते में 5 दिन का कामकाज, विशेष भत्तों का बेसिक वेतन में विलय, नई पेंशन नीति को खत्म कर पुराने को लागू करना शामिल है।


Popular posts
कुशीनगर :: महिला फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मैच मैरवां व सिवान के बीच खेला गया, सिवान की टीम 3-1 से बिजयी हुई
Image
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: चोरों ने घर व साइकिल की दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान उड़ाए, मुकदमा दर्ज
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: ऐतिहासिक शिक्षक आंदोलन का अपमानजनक एवम दुःखद अंत : प्रो रणजीत
Image
कुशीनगर :: भूमि के झगड़े को लेकर एक अधेड़ को पीटकर उतारा मौत के घाट, केस दर्ज, चार हिरासत में
मिर्जापुर :: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ने अपने कार्यकर्ताओं से घर पर हीं किया बुद्ध पूर्णिमा मनाने की अपील
Image