महराजगंज :: डीएम-एसपी ने जंगल किनारे बसे लोगों का जाना हाल

मनोज पाण्डेय, कुशीनगर केसरी, महराजगंज। जिले में लॉकडाउन को लेकर प्रशासन की सख्ती बढ़ती जा रही है। प्रशासन जगह-जगह होटल, रेस्टोरेंट व अन्य स्थानों की तलाश कर रहा है। कई स्थलों का चयन भी कर लिया गया है।


डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार व एसपी रोहित सिंह सजवान ने क्षेत्र का भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति देखी। चौक क्षेत्र के सोनाड़ी देवी मंदिर पहुंचकर जंगल किनारे बसे लोगों के बारे में जानकारी ली। वहीं, पुलिस सड़क पर बेवजह निकले लोगों से सख्ती से निपटी। महराजगंज में लोगों के बेवजह बाहर निकलने पर प्रशासन ने शुक्रवार से सुबह छूट की समय सीमा एक घंटा कम कर दिया है। वहीं, कोरोना से रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आयुष चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया। शुक्रवार को छूट का समय बीतने के बाद शहर में सन्नाटा पसर गया। बैंकों के बंद रहने के कारण लोग बिल्कुल शहर में नहीं दिखे। चौराहे पर यदा-कदा लोग गुजरे, जिन्हें रोककर पुलिस कर्मियों ने पूरी तसल्ली से पूछताछ की। इनमें से भी कई लोगों को बैरंग वापस कर दिया गया।


Popular posts
कुशीनगर :: भूमि के झगड़े को लेकर एक अधेड़ को पीटकर उतारा मौत के घाट, केस दर्ज, चार हिरासत में
रांची(झारखंड) :: रंगदारी मांगने वाले पांडेय गिरोह का गुर्गा धराया, हथियार जब्‍त
Image
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: मियांपुर दुबौलिया के पूर्व मुखिया के द्वारा खाद्य सामग्री, मास्क, सैनिटाइजर का किया गया वितरण
Image
कुशीनगर :: रिपोर्ट के बारे में पूछने गए गुण्डागर्दी करते हुए डाक्टर ने परिजन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मुकदमा नहीं हुआ दर्ज, पीड़ित हुआ न्याय से वंचित
Image
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: चोरों ने घर व साइकिल की दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान उड़ाए, मुकदमा दर्ज