सीतामढ़ी(पूर्बी चम्पारण) :: होमगार्ड जवान की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक कर भागा कुख्यात विकास झा उर्फ कालिया दिल्ली से हुआ गिरफ्तार

विजय कुमार शर्मा, कुशीनगर केसरी, पू.चं. बिहार। सीतामढ़ी जिले का कुख्यात अपराधी विकास झा उर्फ कालिया दिल्‍ली में गिरफ्तार हुआ बिहार की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उसे गिरफ्तार किया है।


बता दें कि विकास झा भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, मायागंज स्थित कैदी वार्ड से होमगार्ड जवान की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक कर भाग निकला था। उसके बाद से बिहार पुलिस अनहोनी की आशंका से परेशान थी। विकास के भागने के बाद अनहोनी की आशंका से उत्‍तर बिहार के पांच जिलों की पुलिस को अलर्ट भी कर दिया गया था। विकास इसी साल अगस्‍त में फरार हुआ था।विकास झा, कुख्यात गैंगस्टर संतोष झा व मुकेश पाठक गिरोह का शार्प शूटर है। वह नाॅर्थ लिबरेशन आर्मी का सक्रिय सदस्य है। वह बथनाहा थाना के बथनाहा पूर्वी टोला का रहने वाला है। बता दें कि विकास झा हत्या के मामले में सजायाफ्ता है। सुरक्षा कारणों से उसे सीतामढ़ी जेल से विशेष केंद्रीय कारा (कैम्प जेल) में प्रशासिनक आधार पर शिफ्ट किया गया था। आठ अगस्त को उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। सीतामढ़ी के अलावा पूरे बिहार में उस पर दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं।


Popular posts
कुशीनगर :: महिला फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मैच मैरवां व सिवान के बीच खेला गया, सिवान की टीम 3-1 से बिजयी हुई
Image
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: चोरों ने घर व साइकिल की दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान उड़ाए, मुकदमा दर्ज
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: ऐतिहासिक शिक्षक आंदोलन का अपमानजनक एवम दुःखद अंत : प्रो रणजीत
Image
कुशीनगर :: भूमि के झगड़े को लेकर एक अधेड़ को पीटकर उतारा मौत के घाट, केस दर्ज, चार हिरासत में
मिर्जापुर :: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ने अपने कार्यकर्ताओं से घर पर हीं किया बुद्ध पूर्णिमा मनाने की अपील
Image