कुशीनगर :: सभी थानों पर महिला पुलिस चौकी की व्यापारी नेता ने स्थापना की उठाई आवाज

सुनील कुमार तिवारी, कुशीनगर केसरी, कुशीनगर। अखिल भारती उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की जिला इकाई कुशीनगर के पडरौना नगर उपाध्यक्ष व समाजसेवी मनोज मोदनवाल ने महिला सि घटनाओं पर रोक लगाने की आवाज उठाई है। मुख्यमंत्री के पोर्टल पर  शिकायत दर्ज करा  मांग किया हैं कि महिला उत्पीड़न से राहत दिलाने के लिए जनपद के प्रत्येक थाने पर महिला पुलिस चौकी की स्थापना की जाए। जिससे बढ़ते महिलाओं का उत्पीड़न पर लगाम लग सके।


महिलाओं का उत्पीड़न जनपद में लगातार बढ़ रहा है जनपद में एक ही महिला थाना होने के वजह से दूरदराज से आने वाले महिला पीड़ितों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं बहुत सी महिलाएं दूरी देख अपने उत्पीड़न का शिकायत महिला थाने करने नहीं पहुंच पाती है। जिससे महिलाओं का उत्पीड़न काफी बढ़ रहा है। श्री मोदनवाल ने अपनी शिकायत में आगे कहा है कि प्रत्येक थाने पर महिला चौकी की स्थापना हो जाने पर महिलाओं को काफी सुविधा मिलेगी और अपनी पीड़ा वहां पहुंचकर दर्ज करा निजात पा सकेंगी।


Popular posts
कुशीनगर :: महिला फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मैच मैरवां व सिवान के बीच खेला गया, सिवान की टीम 3-1 से बिजयी हुई
Image
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: चोरों ने घर व साइकिल की दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान उड़ाए, मुकदमा दर्ज
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: ऐतिहासिक शिक्षक आंदोलन का अपमानजनक एवम दुःखद अंत : प्रो रणजीत
Image
कुशीनगर :: भूमि के झगड़े को लेकर एक अधेड़ को पीटकर उतारा मौत के घाट, केस दर्ज, चार हिरासत में
मिर्जापुर :: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ने अपने कार्यकर्ताओं से घर पर हीं किया बुद्ध पूर्णिमा मनाने की अपील
Image