पटना :: महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का हुआ निधन

विजय कुमार शर्मा, कुशीनगर केसरी, पटना, बिहार। बिहार के विभूति महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन हो गया है। वशिष्ठ नाराय़ण सिंह अपने परिजनों के संग पटना के कुल्हरिया कंपलेक्स में रहते थे। बताया जा रहा है कि आज उनकी तबियत खराब होने लगी। जिसके बाद तत्काल परिजन पीएमसीएच लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।