रांची(झारखंड) :: अमित शाह 21 नवंबर को लोहरदगा में  और पीएम मोदी 24-25 नवंबर को पलामू में करेंगे शंखनाद

डेस्क, कुशीनगर केसरी, रांची, झारखंड। पलामू में पीएम की जनसभा में पलामू प्रमंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा के उम्मीदवार मौजूद रहेंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव में शंखनाद करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली जनसभा पलामू में 24 या 25 नवंबर को हो सकती है। हालांकि, अभी तक भारतीय जनता पार्टी के स्तर से इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं की गई है। पलामू में पीएम की जनसभा में पलामू प्रमंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा के उम्मीदवार मौजूद रहेंगे।


इधर, देश के गृह मंत्री और भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह 21 नवंबर को लोहरदगा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी मिलने के साथ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी के साथ भाजपाई भी तैयारी में जुट गए हैं। लोहरदगा से भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत के पक्ष में अमित शाह वोट मांगेंगे। शाह की जनसभा समाहरणालय मैदान या फिर बीएस कॉलेज परिसर में होगी। लोहरदगा के एसपी प्रियदर्शी आलोक ने रविवार की शाम समाहरणालय मैदान और बीएस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। गृहमंत्री बनने के बाद अमित शाह पहली बार लोहरदगा जा रहे हैं।


Popular posts
कुशीनगर :: रेडियो प्रज्ञा, उद्गम पब्लिक स्कूल बकुलहा रोड पडरौना एवं विमर्श साहित्यिक संस्था पडरौना के संयुक्त तत्वाधान में विराट कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
Image
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना, बेतिया राज के अंतिम महारानी जानकी कुंवर की 150वीं जन्म शताब्दी समारोह के आयोजन
Image
कुशीनगर :: भाजपा सरकार है किसान विरोधी, तीन बर्षो से नहीं बढ़े गन्ने के दाम : मनोज मोदनवाल
Image
रांची(झारखंड) :: रंगदारी मांगने वाले पांडेय गिरोह का गुर्गा धराया, हथियार जब्‍त
Image
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: चोरों ने घर व साइकिल की दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान उड़ाए, मुकदमा दर्ज