बेतिया(प.चं.) :: नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में एक विशाल जनसभा द्वारा नगर में समर्थन यात्रा निकली

शहाबुद्दीन अहमद, कुशीनगर केसरी, बेतिया(प.चं.), बिहार। नगर के कालीबाग मंदिर परिसर में समस्त रास्ट्रवादी संगठनों के द्वारा नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में एक विशाल जनसभा की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा देशहित में लाये गए इस महत्वपूर्ण कानून का मज़बूती के साथ खड़े रहने का संकल्प रहा। विदित हो पहले ये पैदल मार्च माँ कालीधाम से कलेक्ट्रेट चौक पर जाने वाली थी, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं मिलने पर इसे एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया।


वहीं सभा को संबोधित करते हुए रास्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रजराज श्रीवास्तव (अधिवक्ता) ने कहा की इस नए कानून का विरोध कर रहे अधिकांश लोगों को इसके बारे में जानकारी ही नही, उन्हें देशविरोधी लोगो द्वारा दिगभ्रमित किया जा रहा है। धर्म जागरण के वीनय तिवारी ने बताया किसी चीज का विरोध या समर्थन करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जुटानी आवश्यक होती है। आजकल न्यूज चैनलो के माध्यम से हम देख रहे हैं आम जनता तो छोड़िए एक समुदाय के जनप्रतिनिधियों को भी इसके बारे में पूरी तरह से जानकारी नही है, सी ए ए के बारे में पूछने पर कैसे प्याज और लहसुन का दाम बता रहे हैं ये पूरा देश देख रहा है। भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपेन्द्र सर्राफ ने कहा यह कानून नागरिकता देने वाला है, ना की किसी की नागरिकता छीनने वाला। हमारे पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं को जबरन निकाह, धर्म परिवर्तन, बलात्कार, संपत्तियों पर अवैध कब्जा सहना पड़ता है। मानवीयता को बचाने के लिए नागरिकता संशोधन कानून 2019 लाया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप के विभाग मंत्री विनय कुमार, जिला मंत्री रमण गुप्ता, अध्यक्ष दीपक वर्मा, अभाविप के धनरंजन गुडू, मोहित सिंह, चन्दन सैनी, विवेक गुप्ता, राजन सोनी, रिंकी गुप्ता, प्रेम जी राहुल बाबू आदि सैकड़ों कार्यकर्ता सहित जन समूहों में सभी समुदायों के लोग इसमें शामिल हुए।


Popular posts
कुशीनगरःः जे0ई0/ए0ई0एस0 से प्रभावित जो आंशिक दिव्यांगता व उनमें व्यवहार परिवर्तन व शारीरिक क्षमता में कमी आयी है उन्हें चिन्हित कर शिविर में भेजने का डीएम ने दिया निर्देश
Image
कुशीनगर :: महिला फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मैच मैरवां व सिवान के बीच खेला गया, सिवान की टीम 3-1 से बिजयी हुई
Image
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: मियांपुर दुबौलिया के पूर्व मुखिया के द्वारा खाद्य सामग्री, मास्क, सैनिटाइजर का किया गया वितरण
Image
नरकटियागंज :: फाइनल मैच में खिलाड़ियों ने जीते 50 हजार का इनाम
Image
रांची(झारखंड) :: रंगदारी मांगने वाले पांडेय गिरोह का गुर्गा धराया, हथियार जब्‍त
Image