कुशीनगर :: भाजपा सरकार है किसान विरोधी, तीन बर्षो से नहीं बढ़े गन्ने के दाम : मनोज मोदनवाल

डेस्क, कुशीनगर केसरी, कुशीनगर। व्यापारियों व किसानों की एक बैठक पडरौना नगर के केन यूनियन परिसर में संपन्न हुई। जिस पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया साथ ही व्यापारी नेता व वरिष्ठ समाजसेवी मनोज मोदनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार धोखा कर रही है।


वादा करने के बाद भी अपने वादे को पूरा नहीं कर पा रही है। जिससे किसान काफी परेशान है, खाद बीज कीटनाशक दवाओं के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है लेकिन किसानों के खून पसीने की कमाई गन्ने की फसल के दाम तीन बर्षा से दाम नहीं बढ़ने से किसान काफी चिंतित है। उनका खेती से लागत भी निकलना मुश्किल हो गया है। श्री मोदनवाल आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल बयानबाजी कर किसानों की हित की बात करती है लेकिन वह पूरी तरह से किसान विरोधी है। बैठक का संचालन विष्णु प्रताप सिंह के अलावे फुलेना यादव विजय बहादुर सिंह सतीश पटेल राजेश्वर पाठक दिलीप कुमार सिंह धीरेंद्र ओझा इब्राहिम अंसारी आदि भारी तादाद में किसान व व्यापारी उपस्थित रहे।