रांंची(झारखंड) :: तेज धारदार हथियार से अधेड़ की गला रेतकर हत्या

डेस्क, कुशीनगर केसरी/केके न्यूज 24, रांंची, झारखंड। पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विषयपुर गांव से सटे हगणी जंगल में एक अधेड़ की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। अधेड़ की पहचान बन्धु सिंह खरवार (52) के रूप में हुई है। बन्धु सिंह खरवार 24 घंटे से लापता थे। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच आज हगणि जंगल से खून से लथपथ बंधु सिंह खरवार का शव बरामद किया गया।


मृतक के पुत्र रामपुकार सिंह ने अपने ही गोतिया पर हत्या का आरोप लगाया है। रामपुकार ने पुलिस को बताया है कि उसके गोतिया के लोगों के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी कारण उसके पिता की हत्या की गयी है। बन्धु सिंह बुधवार की सुबह में मवेशियों को लेकर हगणि जंगल में गए हुए थे। शाम तक घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन किया गया, परन्तु कुछ पता नहीं चला। उसके बाद गुरूवार को परिजन जंगल की ओर खोजने के लिए गए। जंगल में बन्धु सिंह का शव बरामद हुआ। छत्तरपुर पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेने के बाद थाना लायी और अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर पीएमसीएच में भेज दिया। थाना प्रभारी बासुदेव मुंडा ने बताया कि बुधं सिंह खरवार की हत्या की गयी है। हत्या किस कारण से हुई है, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि बंधु सिंह खरवार को क्यों मारा गया।


Popular posts
कुशीनगर :: महिला फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मैच मैरवां व सिवान के बीच खेला गया, सिवान की टीम 3-1 से बिजयी हुई
Image
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: चोरों ने घर व साइकिल की दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान उड़ाए, मुकदमा दर्ज
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: ऐतिहासिक शिक्षक आंदोलन का अपमानजनक एवम दुःखद अंत : प्रो रणजीत
Image
कुशीनगर :: भूमि के झगड़े को लेकर एक अधेड़ को पीटकर उतारा मौत के घाट, केस दर्ज, चार हिरासत में
मिर्जापुर :: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ने अपने कार्यकर्ताओं से घर पर हीं किया बुद्ध पूर्णिमा मनाने की अपील
Image