बगहा(प.चं.) :: डब्ल्यूoडब्ल्यूoएफo इण्डिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पाण्डा फेस्ट 2020 में बगहा के विद्यार्थियों ने बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व कर बढ़ाया बगहा व जिले का मान

विजय कुमार शर्मा, बिहार, बगहा(प.चं.)। नई दिल्ली में 5-8 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय पाण्डा फेस्ट में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व कर बगहा 2 प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेरई व विनवलिया के विद्यार्थियों ने बगहा व जिले का मान बढ़ाया है। मालूम हो कि राष्ट्रीय पाण्डा फेस्ट हेतु बिहार से 2 उत्कृष्ट विद्यालयों का चयन दिनांक 23 दिसम्बर 2019 को वाल्मीकिनगर में आयोजित राज्य स्तरीय पाण्डा फेस्ट में किया गया था।विद्यालय के विद्यार्थियों ने विद्यालय स्तर पर कचरा प्रबन्धन, जैव विधितता, भोजन, उर्जा संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण एवं जल प्रबन्धन जैसे विषयों पर अपने विद्यालय में पूरे वर्ष कार्य किया था। उन कार्यो को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रदर्शित व प्रस्तुत किया जिसे अन्य राज्योें से आये प्रतिभागियों और अमेरिका से आयेे प्रतिनिधियों ने भी सराहा। राष्ट्रीय पाण्डा फेस्ट में दिल्ली, उत्तराखण्ड, बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, आन्ध्रप्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, आदि राज्य के प्रतिभागी सम्मिलित हुए थे। बिहार राज्य के स्टाॅल को देखने के बाद डब्ल्यूoडब्ल्यूoएफo-इण्डिया के सिक्रेटरी जनरल, रवि सिंह एवं अमेरिका से आये प्रतिनिधियों ने कहा कि अभाव के जीवन में हम अपने कार्य को कैसे प्रभावी बना सकते है यह हमें बिहार राज्य से सीखना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि एक पृथ्वी कार्यक्रम का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रणाली के साथ कार्य करना और सीखने के अभिन्न अंग के रूप मे एकीकृत करना ही नही बल्कि बच्चों को भविष्य का एक सशक्त पर्यावरण लीडर बनाना है ताकि ये बच्चें समाज में अन्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित कर सकें। इस तरह के पहल पूरी पीढ़ी को बनाने में एक लम्बा रास्ता तय करेंगे जो हमारे पृथ्वी और लोगों के लिए एक स्थायी भविष्य बनाने में मदद करेगी।
पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व उत्कृष्ट एवं सराहनीय रहा था तथा इस उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु छात्र/छात्राओं एवं अध्यपकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बगहा 02 प्रखण्ड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेरई एवं राजकीय मध्य विद्यालय, विनवलिया से प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी, सहायक अध्यापक ज्योति कुमारी, छात्रा सोनिया कुमारी, राधा कुमारी, पूजा कुमारी एवं भगवन्ती कुमारी के साथ डब्ल्यूoडब्ल्यूoएफo- इण्डिया के परियोजना शिक्षा पदाधिकारी बांकेलाल प्रजापति व समन्वयक डाo कमलेश कुमार मौर्य ने प्रतिभाग कर राज्य का गौरव बढाया। राज्य के इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी हरेन्द्र झा, प्रखण्ड शिक्षा अधिकारी फनीशचन्द्र पाठक व वाल्मीकि टाइगर रिजर्व डिवीजन 02 के डीoएफoओo गौरव ओझा ने विद्यालय स्तर पर हो रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए विद्यालयों को बधाइयां दी है।
वहीं बच्चों के इस उपलब्धि पर विद्यालयों में हर्ष का माहौल है। प्रधानाध्यापक राजकुमार शर्मा, सहायक शिक्षक बसन्त कुमार शर्मा, संजय कुमार, पूजा वर्मा, सदावृक्ष बैठा, मनोरमा कुमारी, मुन्निलाल प्रसाद, लाल बिहारी यादव, लक्ष्मी नारायण प्रसाद, रविन्द्र कुमार एवं सविता कुमारी ने डब्ल्यूoडब्ल्यूoएफo-इण्डिया को सहयोग प्रदान करने हेतु धन्यवाद किया है।