कुशीनगर :: वाहनों से अबैध वसूली करने वाले आधा दर्जन अभियुक्त गिरफ्तार

सुनील कुमार तिवारी, कुशीनगर केसरी/केके न्यूज 24, कुशीनगर।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरया सुजान पुलिस टीम द्वारा बहद ग्राम टोल प्लाजा से 50 मीटर आगे अभियुक्तगणोंं द्वारा अखिल भारतीय क्रान्तिकारी वाहन स्वामी संगठन के नाम पर आने जाने वाले वाहन चालको से अवैध वसूली करने वाले 06 अभियुक्तों 1.आशुतोष कुमार राय पुत्र सत्यदेव राय साकिन गोडउर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर, 2-अनवर अंसारी पुत्र सिकन्दर अंसारी साकिन डुमरिया थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, 3- कैफ अली पुत्र आदम अली साकिन डुमरिया थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, 4-नुरहुदा अंसारी पुत्र मुबाकर साकिन डुमरिया थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, 5- अजय कुमार पुत्र विरेन्द्र बैठा साकिन डुमरिया थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, 6- मुस्ताक अंसारी पुत्र असलम साकिन डुमरिया थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध वसूली के 2310 रूपये, 06 अदद मोबाइल, 01 अदद पम्पलेट अखिल भारतीय क्रान्तिकारी वाहन स्वामी संगठन, 02 हिसाब डायरी बरामद किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 474/19 धारा 384/411 भा0द0वि0 व 7 सीएलए एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण- 1- अवैध वसूली के 2310 रूपये
2- 06 अदद मोबाइल 3- 01 अदद पम्पलेट अखिल भारतीय क्रान्तिकारी वाहन स्वामी संगठन 4- 02 हिसाब डायरी। गिरफ्तार करने वाली टीम- 1- उ0नि0 राजीव कुमार सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 2- हे0का0 अखिलेश यादव थाना तरया सुजान कुशीनगर 3- का0 अंकुर सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 4- का0 विकास सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर  5- का0 इन्द्रभान थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 6- का0 ऋषिपटेल थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर का सराहनीय योगदान रहा।