कुशीनगर :: रवि फसलों के उत्पाद बढ़ायें जाने को लेकर किसानो को गोष्ठी के माध्यम से दी गई जानकारी

डेस्क, कुशीनगर केसरी, कुशीनगर। कप्तानगंज तहसील अन्तर्गत ग्रामसभा तरकुलवां में दी मिलियन फॉर्मर स्कूल(किसान पाठशाला) रवि सीजन वर्ष 2019-20 के आज तीसरे दिन भारतीय किसान यूनियन (भानु) की जिला इकाई, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, मुख्य अतिथि के द्वारा संचालित कराया गया जिसमें कृषि विभाग के मार्कण्डेय तिवारी द्वारा किसानों को रवि फसल प्रबन्धन, रवि फसलों की उत्पादन तकनीकी,फसल प्रजातियों का चयन एवं मुख्य-मुख्य प्रभावी बिंदु व दलहनी और तेलहनी फसलों को बढ़ावा देना, फसल सुरक्षा, जैविक और रसायनों खादों द्वारा कीट एवँ रोग प्रबन्धन के साथ साथ कृषि विभाग की योजनाओं एवँ कृषकों को देय सुविधाओं के ऊपर प्रकाश श्री तिवारी द्वारा डाला गया।


इस अवसर पर यूनियन के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए बताया की प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को खेती करने और अपने फसलों की देखरेख किसान कैसे करे उसके ऊपर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कृषि विभाग के द्वारा किसानों को खेती करने और अपने फसलों के पैदावार को कैसे बढ़ाया जाए उसके ऊपर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस मौके पर यूनियन के हरि जी,रामअधार प्रसाद, चेतई प्रसाद,रामा, भोरिक यादव, बंशबहादुर विश्वकर्मा, राधे प्रसाद, मनिराज प्रसाद, रामकेवल प्रसाद, एकम प्रसाद, मिठाई प्रसाद, जीरा यादव, रामनवल प्रसाद, स्नेहा शर्मा, शाबिर अली, अफजल, शर्मा गुप्ता, राजू, रामशंकर, मरछि देवी, सुमित्रा, जगरानी, भुल्ला, के साथ साथ अन्य किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।