कुशीनगर :: बलात्कार, गैंगरेप एवं हत्या की शिकार हो रही बहन बेटियों को न्याय दिलाने के लिए कुर्मी महासभा ने श्रद्धांजलि अर्पित कर निकाला कैंडिल मार्च

आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, पडरौना, कुशीनगर। आज प्रदेश नेतृत्व के अह्वान पर अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रीय महासभा कुशीनगर के तत्वावधान में देश के विभिन्न शहरों में बलात्कार, गैंगरेप एवम हत्या की शिकार हो रही बहन बेटियों को न्याय दिलाने एवम श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु कैंडिल मार्च आयोजन किया गया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष राम नरेश पटेल ने कहा कि आज कैंडिल मार्च के माध्यम से संम्पूर्ण भारत में बलात्कार एवम हत्त्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओ हेतु महासभा शासन से निम्नलिखित मांग करती है... 1. केन्द्र व राज्य सरकारें ऐसे अपराधियों पर तत्काल कठोर कार्यवाही करें। 2. स्कूल, कालेजों व सड़कों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। 3. पीड़ित परिवार को तत्काल प्रशासनिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। 4. सरकार द्वारा पीड़िता को आर्थिक सहायता तथा सरकारी नौकरी की व्यवस्था की जाए। 5. ऐसे अपराधियों को मृत्यु दंड अनिवार्य किया जाए। 6. पीड़िता के लिए न्याय व्यवस्था निशुल्क की जाए। इस कैंडिल मार्च आयोजन में मुख्य रूप से बंका सिंह पटेल, अजय सिंह, दिनेश पटेल, ईश्वर चन्द्र पटेल, कुशुम चौधरी पटेल, लीलावती देवी, रामप्रवेश सिंह, अमरजीत सिंह पटेल, मुकेश सिंह, राजू सिंह, रामसुचित पटेल, निखिल पटेल, रविन्द्र पटेल, अशोक सिंह, हरेंद्र पटेल, शैलेश पटेल, शतुर्धन पटेल, योगेन्द्र पटेल, विजय पटेल, अरविंद पटेल एडवकेट, रंजन कुमार, विद्या सिंह पटेल, राजन पटेल, राज कुमार पटेल, बसिंद्र सिंह, आदि पदाधिकारी सहित काफी संख्या में सामाजिक बन्धु उपस्थित रहे।


Popular posts
कुशीनगर :: रेडियो प्रज्ञा, उद्गम पब्लिक स्कूल बकुलहा रोड पडरौना एवं विमर्श साहित्यिक संस्था पडरौना के संयुक्त तत्वाधान में विराट कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
Image
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना, बेतिया राज के अंतिम महारानी जानकी कुंवर की 150वीं जन्म शताब्दी समारोह के आयोजन
Image
कुशीनगर :: भाजपा सरकार है किसान विरोधी, तीन बर्षो से नहीं बढ़े गन्ने के दाम : मनोज मोदनवाल
Image
बेतिया(प.चं.) :: संस्कार एवं चरित्र निर्माण ही मनुष्य के भावी जीवन की आधारशिला है : स्वामी उपेंद्र पाराशर जी महाराज
Image
बेतिया(पश्चिम चंपारण) :: चोरों ने घर व साइकिल की दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान उड़ाए, मुकदमा दर्ज